कुम्हरार पार्क (Kumhrar Park Patna), बिहार की राजधानी पटना में स्थित एक ऐतिहासिक स्थल है, जो भारत की प्राचीन सभ्यता और संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। यह पार्क प्राचीन पाटलिपुत्र नगर के अवशेषों को समेटे हुए है, जिसे मौर्य और गुप्त साम्राज्यों की राजधानी के रूप में जाना जाता है।
Table of Contents
कुम्हरार पार्क का इतिहास (History of Kumhrar Park)
कुम्हरार पार्क का ऐतिहासिक महत्व मुख्य रूप से इसके पुरातात्विक उत्खननों से जुड़ा हुआ है। यहां पर वर्ष 1912-1915 में डीबी स्पूनर के मार्गदर्शन में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा खुदाई की गई थी और बाद में वर्ष 1951-1955 में दूसरी खुदाई का कार्य किए गए थे।
इन खुदाई में मौर्यकालीन सभ्यता के महत्वपूर्ण अवशेष प्राप्त हुए हैं, जिनमें 80 स्तंभों वाला एक बड़ा हॉल, विभिन्न मूर्तियाँ, सिक्के, और अन्य कलाकृतियाँ शामिल हैं। यह स्थल सम्राट अशोक के शासनकाल के दौरान प्रशासनिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र था।

क्यों फेमस है कुम्हरार पार्क? (Why Kumhrar Park famous?)
कुम्हरार पार्क अपनी पुरातात्विक और ऐतिहासिक महत्व के कारण प्रसिद्ध है। यह स्थल न केवल भारत के इतिहास में बल्कि विश्व इतिहास में भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। मौर्य और गुप्त साम्राज्यों के उत्थान और पतन की गवाही देते ये अवशेष इतिहास प्रेमियों और शोधकर्ताओं के लिए एक खजाना हैं।
इसके अलावा, यहाँ पर स्थित मौर्यकालीन सभागार की संरचना और यहाँ से प्राप्त पुरातात्विक सामग्रियाँ प्राचीन भारतीय वास्तुकला और कला की उत्कृष्टता को प्रदर्शित करती हैं।
खुलने और बंद होने का समय (Kumhrar Park Opening and Closing Time)
कुम्हरार पार्क प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुला रहता है। यह समय पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को इस ऐतिहासिक स्थल का आनंद लेने के लिए पर्याप्त समय प्रदान करता है। हालांकि, विशेष त्यौहारों या सरकारी आदेशों के तहत समय में परिवर्तन हो सकता है।

प्रवेश शुल्क (Kumhrar Park Entry Fee)
कुम्हरार पार्क में प्रवेश के लिए प्रति व्यक्ति 25 रुपये का शुल्क लिया जाता है, वहीं विदेशी पर्यटकों के लिए ये शुल्क 150 रूपये से 300 रूपये के बीच हो सकती है। यह शुल्क पार्क के रखरखाव और संरक्षण के लिए उपयोग किया जाता है, जिससे इस ऐतिहासिक स्थल की सुंदरता और महत्व बरकरार रखा जा सके।
स्थान (Kumhrar Park Location)
कुम्हरार पार्क पटना शहर के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित है। यह पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन से लगभग 6 किलोमीटर और अगम कुआं से 1.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जिससे यहाँ तक पहुंचना काफी आसान है।
निष्कर्ष (Conclusion)
कुम्हरार पार्क (Kumhrar Park Bihar) न केवल एक पर्यटक स्थल है बल्कि भारतीय इतिहास और संस्कृति का महत्वपूर्ण प्रतीक भी है। यहाँ की यात्रा एक अनोखा अनुभव प्रदान करती है, जो हमें भारत की प्राचीन गौरवशाली सभ्यता की झलक दिखाती है।

Digital Media Journalist… Writing for Skill Enhancement…
