बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिन शुक्रवार (21 नवंबर) को 26 मंत्रियों के साथ शपथ लेकर नई सरकार का गठन कर दिया। शपथ के तुरंत बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। इस बार की कैबिनेट में जेडीयू (JDU), हम (HAM), लोजपा (रामविलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और बीजेपी के मंत्री शामिल हैं।
20 सालों में पहली बार गृह विभाग छोड़े नीतीश
नई कैबिनेट में सबसे बड़ा संदेश यह माना जा रहा है कि 20 सालों में पहली बार नीतीश कुमार से गृह विभाग ले लिया गया है, यानी अब बिहार की कानून-व्यवस्था की कमान उनके हाथ में नहीं है। इसके बजाय गृह विभाग बीजेपी ने अपने पास रखते हुए यह साफ कर दिया है कि वह सुरक्षा और पुलिसिंग को लेकर कड़ा रुख अपनाना चाहती है। गृह विभाग की जिम्मेदारी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दी गई है। राजनीतिक एक्सपर्ट इसे आने वाले विधानसभा चुनावों के हिसाब से बीजेपी की बड़ी रणनीति मान रहे हैं।

Bihar Tarang is a Hindi news channel based on Bihar that provides local as well as national news.
